बांसगांव: गगहा इलाके के परेशपार में गाँव के सामने फोरलेन पर ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
गगहा थाना क्षेत्र के परेशापार गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार दोपहर मे सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया।है बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने रोड जाम करने की कोशिश किया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम करने से रोका।