बांसगांव: एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर हटा हरदीचक में सड़क जाम, सांसद पप्पू निषाद के ना पहुंचने पर लोगों ने जताया दुःख
गाजीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालुओं का शव खजनी तहसील के हरदीचक में सड़क पर रख मृतक परिजनों ने शनिवार सुबह लगभग 4 घंटे तक जाम लगा दिया। जिस कारण खजनी- माल्हनपार सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई और जाम लग गया। जाम की जानकारी होते पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान व उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन मौजुद रहे।