बांसगांव: बांसगांव पुलिस ने फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बांसगांव थाने की पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। गौ तश्करी के मामले मे फरार चल रहे 25000 के इनामियां वांछित उरुआ थाना क्षेत्र के कोटिया गाँव के निवासी भवन हरिजन के पुत्र दीपु हरिजन को बाँसगाँव पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बीते 5 दिसंबर 2021 को बांसगांव पुलिस द्वारा बांसगांव रोड पर चेकिंग के दौरान माल्हनपार की तरफ से आ रही पिकअप को रोका गया था।