गायघाट: जगनियां चौक पर भाकपा माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग पर किया विरोध प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के जगनियां चौक पर बुधवार शाम चार बजे में वाम दलों के एक सप्ताह के देशव्यापी विरोध दिवस के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।