बहराइच: रंजीत बोझा गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीत बोझा गांव निवासी रुखसार पत्नी नियामत अली की तबियत खराब हुई। इस पर परिवार के लोग किसी सरकारी अस्पताल में ले जाने के बजाए नौतला स्थित अस्पताल में ले गए। नौतला स्थित प्राइवेट अस्पताल में महिला का इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैके के लोगो ने संदिग्धता व्यक्ति की है।