बहराइच: मुनिमपुर कला गांव में गड्ढे के पानी में डूबकर बालक की हुई मौत, शव का कराया जा रहा है पोस्टमार्टम
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीमपुर कला गांव के रहने वाला 4 वर्षीय बालक पंकज खेल रहा था। तभी खेलते समय घर के बाहर बने गड्ढे में भरे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।