बहराइच: सिसैया चूड़ामणि इलाके में मगरमच्छ के हमले में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसैया चूड़ामणि इलाके में स्थित घाघरा नदी में अचानक मगरमच्छ ने राम सहारे को खींच लिया। और उसकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।