बहराइच: हरदत नगर और नूरुद्दीनचक से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व मारपीट के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट व मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अफजल व महेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।