बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में DM ने बैठक कर मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों को योजनाओं से अच्छादित करने के दिए निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने जिले के अधिकारियों को मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित परिवार को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया है कि स्थलीय सत्यापन कर यह देख लिया जाए कि प्रभावित परिवारों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं।