लखीमपुर: भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर डीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राज्यपाल को संबोधित कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश सचिव तमिल उस्मानी ने दिए गए ज्ञापन में लखीमपुर खीरी जिले के किसानों का चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है।