लखीमपुर: लखीमपुर खीरी लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड -1 हंसा राम ने शासनादेश के बाद पुनः संभाला पदभार
लखीमपुर खीरी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 1 के अधिशासी अभियंता हंसा राम ने शुक्रवार को अपना पदभार पुनः ग्रहण किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने अधिशासी अभियंता हंसा राम को अपना पदभार ग्रहण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता सिविल कौशल कुमार झा का स्थानांतरण सेतु परिकल्पना खंड 3 लखनऊ मुख्यालय में किया गया है।