लखीमपुर: मैगलगंज में शिक्षामित्र के द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के दर्ज मामले में आरोपी ने सुलह समझौता न करने पर भी धमकी
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैगलगंज कस्बे में सविलियन प्राथमिक विद्यालय में छात्रा के साथ स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने बीते 16 मई 2024 को अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने दर्ज मामले में सुलह समझौता न करने पर धमकी दी है।