लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए जिला बस आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में लगी बसों का भुगतान न मिलने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिला बस आपरेटर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनमीत सिंह राणा ने चुनाव में लगी सभी बसों का बकाया भुगतान करने की मांग की है।भुगतान न होने पर आंदोलन को चेतावनी दी है।