लखीमपुर: फलमंडी में ठेलिया बढ़ाने को लेकर दबंगों ने सुआगाड़ा निवासी युवक को पीटा, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती शाम फलमंडी में ठेलिया बढ़ाने को लेकर सुआगाड़ा निवासी युवक धीरेंद्र पुत्र छोटकन्नू को मोहित,आदित्य,अमित पुत्रगण आकू ने जमकर पीट दिया था। पीड़ित ने आज मामले की लिखित तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जांच उप निरीक्षक राजेश पांडे को सौंपी है।