लखीमपुर: सिकंदराबाद-लखीमपुर रोड पर सड़क किनारे मिला घर से लापता बुजुर्ग का शव, पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त
लखीमपुर खीरी जिले के सिकंद्राबाद लखीमपुर रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का बीते 21 मई 2024 को शव मिला था।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मोहम्मद सैफ ने आज मृतक की शिनाख्त अपने पिता शाहिद अली के रूप में की है। बीते 7 मार्च 2024 से शाहिद अली घर से लापता थे। परिजनों ने शाहिद अली की गुमशुदगी गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में दर्ज कराई थी।