सामरी कुसमी: धनतेरस पर दीपावली की बाजार में रही भीड़, सोने-चांदी के साथ दोपहिया वाहनों की हुई जमकर खरीदारी
कुसमी सामरी सोमवार जिले में धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में जमकर खरीदारी हुई कुसमी सहित प्रमुख शहरों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक, इस दौरान पूरे जिले में 500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके। ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन दुकानों में भी अच्छी बिक्री हुई। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।