जतारा: दिगौड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 300 से ज़्यादा लोगों ने लिया भाग, 34 जोड़ों ने ली दीक्षा
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 34 जोड़ों सहित 300 लोगों ने लिया भाग, कई भक्तों ने ली गायत्री परिवार की दीक्षा। दिगौड़ा नगर के मंडी भवन के प्रांगण में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में कई जोड़ों ने भाग लिया और एक दर्जन से अधिक लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा ली गई।