जतारा: बछोडा गांव में विवाद के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जतारा एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया
बछोडा गांव व पुलिस थाना दिगौड़ा के सामने आम सड़क पर दो लोगों के बीच में विवाद हो रहा था, पुलिस थाने के पास ही शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। पुलिस के समझाने पर भी यह दोनों लोग नहीं माने तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 151 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जतारा एसडीएम कोर्ट पेश किया है।