जतारा: दिगौड़ा में गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग, बाल संस्कार, नामकरण, प्रवचन और पत्रकारों व नागरिकों का सम्मान
दिगौड़ा नगर के मंडी भवन के प्रांगण में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज गुरुवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने परिवार सहित भाग लिया। कई बच्चों के बाल संस्कार व नामकरण किए गए। गांव व क्षेत्र के पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया है।