जतारा: कुर्राई बर्माताल के बागराज माता मंदिर में 6 दिसंबर से आयोजित होगा विशाल सतचंडी महायज्ञ, भागवत कथा, रामलीला और विशाल मेला
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुर्राई बर्मा ताल के बागराज माता मंदिर में विशाल सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा पुराण, संत सम्मेलन, रामलीला एवं विशाल मेला का आयोजन 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के लिए 6 दिसंबर शुक्रवार को भव्य व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।