**छठ पूजा मेले की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक, सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी।**
धनवार में छठ पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, धनवार नगर पंचायत के गणमान्य लोग, छठ पूजा समिति के सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनवार,थाना प्रभारी धनवार, अग्निशमन विभाग एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मेले की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा एवं अग्निशमन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि छठ पूजा और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले में शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने या किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर चालान भी काटा जाएगा।