बंद पड़े पुराने घर में आगजनी से अफरा-तफरी
18 घंटे बाद आग ही शांत
6 टैंकर के अलावे मोटर से पानी डालकर बुझाने में लगे लोग,बालू से बुझी आग
प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर सिमराढाब स्थित पलौंजिया बाजार में रविवार रात लगभग 8 बजे संजय साव के बंद पड़े पुराने मकान में आग लग गई । घटना की जानकारी श्री साव को बगल के रघु मोदी ने फोन कर दी । सूचना पर श्री साव,प्रमुख रामू बैठा समेत दर्जनों लोग घटनास्थल पहुंचे मोटर से आग बुझाने में जुट गए । जब आग पर कोई असर नहीं दिखा तो अग्निशमन वाहन को सूचना दी गई । वाहन घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाने लगी परंतु एक घंटे बाद भी कोई असर नहीं दिखा । रातभर अग्निशमन वाहन के कर्मी आग पर लगातार पानी डालते रहे परंतु काबू नहीं पाया जा सका । बताया जाता है कि उक्त मकान लगभग 15 वर्षों से बंद था जिसके कारण जमीन अत्यधिक कचरा भरा हुआ था । स्थानीय लोगों की मानें तो जमीन से लगभग 5 फीट तक कचरा का ढेर था । आग इतनी भयावह थी कि कचरे में पकड़ने के कारण काफी दुर्गंध होने लगा जिससे लोगों को दम घुटने जैसा महसूस हो रहा था । इस दुर्गंध से पुरनानगर,बरवाचातर, सिमराढाब,पलौंजिया बाजार के लोगों को काफी परेशानी हुई । अग्निशमन वाहन समेत लगभग 4 हजार लीटर पानी लगातार डाला गया बावजूद आग नहीं बुझी । देर रात जेसीबी से मकान को तोड़कर कचरे में लगभग 30 ट्रैक्टर बालू डालने के बाद आग बुझ पाई । अग्निशमन के कर्मियों ने लगातार 12 घंटे तक आग बुझाने में लगे रहे । मामले को लेकर प्रमुख रामू बैठा ने कहा बिरनी में भी अग्निशमन वाहन की अतिआवश्यक है । उन्होंने कहा मामले को लेकर उपायुक्त के द्वारा राज्य सरकार से वाहन की मांग की जाएगी ।