राजधनवार में छठ घाटों की सफाई और व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत सक्रिय
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजधनवार नगर पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथलिया एवं वार्ड पार्षद रजनीश कुमार बरनवाल ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। घाटों की सफाई, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पंचायत की ओर से छठ पूजा को लेकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
PNA NEWS INDIA | खबरों का दर्पण