बडोनी: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डंगराकुआं और हिनोतिया में आगजनी स्थल का निरीक्षण किया, मुआवजा राशि भी वितरित की
Badoni, Datia | Apr 27, 2025 पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया जिले की बड़ौनी तहसील के ग्राम हिनोतिया और डंगरा कुआं गांव में पहुंचे। जहां पर किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया।। रविवार दोपहर 02 बजे पूर्व गृहमंत्री ने बताया कि 18 अप्रैल को इन गांवों में भीषण गर्मी के चलते किसानों के खेतों में लगी खड़ी फसलों में आग लग गई थी। जानकारी लगते ही किसानों मुआवजा देने की बात कही थी।