बडोनी: ग्राम हथलई और जिगना में गेहूं की नरवाई में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Badoni, Datia | Apr 24, 2025 दतिया जिले के ग्राम हथलई व जिगना में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की नरवाई में आग लग गई। जिससे खेत में गेंहू की नरवाई जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुँची फायर बिग्रेड की मदद से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। वहीं गुरुवार की दोपहर 02 बजे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया गेंहू की नरवाई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गईं जिससे गेंहू की नरवाई पूरी तरह जल गई है।