बडोनी: दतिया जिला अस्पताल में मरीज को बिना इलाज के बाहर किया, प्रबंधन पर लगे आरोप
Badoni, Datia | Apr 23, 2025 जिला अस्पताल में एक मरीज को बिना इलाज अस्पताल सेक्युरिटी गार्ड ने बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाएं है। बुधवार दोपहर 12 बजे मरीज गौरव परिहार ने बताया कि मैं ग्राम बिल्हारी से इलाज कराने जिला अस्पताल में आया था। मेरे परिजन मुझसे मिलने आये थे गार्ड ने बदतमीजी की। उसके साथ स्टाफ ओर एक मेडम भी दी जिनसे दवा मांगी तो नहीं दी गई।