बडोनी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत धमना में पहूज नदी की सफाई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने चलाया अभियान
Badoni, Datia | Apr 26, 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाओं के द्वारा ग्राम धमना की पहूज नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नदी पर साफ सफाई की गई। शनिवार की शाम 06 बजे ब्लॉक समन्वयक शैलेन्द्र लिटोरिया ने बताया कि में धमना में स्थित पहूज नदी की सामुहिक साफ सफाई की गई जिसमें भांडेर विकासखंड की चार नवांकुर संस्थाएं शामिल रही।