बडोनी: हत्या मामले में फरार इनामी आरोपी पिता-पुत्र को गोराघाटगना पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
Badoni, Datia | Apr 25, 2025 गोराघाट पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के केस में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी चंद्रपाल और उसका बेटा राहुल मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। शुक्रवार की शाम 06 बजे गोराघाट पुलिस ने बताया कि मामला जनवरी 2023 का है। ग्राम उचाड़ की नहर में एक अज्ञात शव मिला था।