बडोनी: दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सुनी समस्याएं
Badoni, Datia | Apr 22, 2025 राज्य शासन की मंशा के अनुरुप की आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में 58 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आये लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। जिन्हे अपर कलेक्टर नीरज शर्मा द्वारा पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना।