नरवल: कानपुर: महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला,एसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई ।एसीपी चकेरी ने जानकारी दी की पुलिस को सूचना मिली कि शालू शर्मा नाम की महिला ने खुद को आग लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई है। घटना की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।