Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
publicraniwara
2
बड़गांव: उदयपुर में वीबीजीरामजी योजना में भारी गड़बड़ी, ऑनलाइन 84 श्रमिकों में से 34 श्रमिक काम करते मिले
Badgaon, Udaipur
| Jul 7, 2026
#crime
#administration
#national
MORE NEWS
Monsoon in Rajasthan (Rajasthan monsoon season Rajasthan rainy season travel Rajasthan in July August Green Rajasthan tourism Rajasthan monsoon itinerary Best places to visit in Rajasthan during monsoon) #monsoon #monsoondiaries #rajasthandiaries
Badgaon, Udaipur | Jul 9, 2026
रांची के चुटिया थाना में सोशल मीडिया रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। थाना परिसर में दबंग स्टाइल में एंट्री कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की। मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है, जहां साहिल महतो नामक युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में रील बनाई। वीडियो में वह खुद को दबंग अंदाज में पेश करता नजर आया। रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के निर्देश पर युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने थाना परिसर में उसकी परेड कराकर उसे चेतावनी दी कि पुलिस थाने की गरिमा से खिलवाड़ या सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। बाद में युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। इस दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। रांची पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया �
Badgaon, Udaipur | Jul 8, 2026
उदयपुर : *वल्लभनगर रोड पर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी , चालक को लगी मामूली चोट*
Badgaon, Udaipur | Jul 8, 2026
उदयपुर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान उदयपुर | लेकसिटी न्यूज़ राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत बुधवार को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार, नगर निगम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से महिला वॉलंटियर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों और कानून संबंधी जानकारी साझा की गई तथा महिलाओं को जागरूक करने के लिए संवाद किया गया। साथ ही समाज में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। गौरतलब है कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उदयपुर पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है।
Badgaon, Udaipur | Jul 8, 2026
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित *उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों का सम्मान* चित्तौड़गढ़, 08 जुलाई 2026। "महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman" राज्य स्तरीय अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, साथिन, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, शिक्षिकाएं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिला वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। सम्मानित होने वालों में शिल्पा जैन (सुरक्षा सखी के रूप में महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता), वर्षा बैरवा (महिला पीड़ित सहायता एवं काउंसलिंग), सरिता मीणा (चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल संरक्षण), ब्रजलता शर्मा (ग्राम स्तर पर महिला एवं बाल संरक्षण), सुनीता गौड़ (आंगनवाड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता), सौनिका जैन (विद्यालयों में आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता), लक्षिता माहेश्वरी (सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण), नीता लोढ़ा (महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता), सुमित्रा साहू (घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग), कोमल शर्मा (महिला सुरक्षा योजनाओं के समन्वय), एएसआई श्यामा गुर्जर (कालिका पेट्रोलिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा जागरूकता), महिला कांस्टेबल दुर्गा रेगर, गायत्री शर्मा, लीला शर्मा, प्रियंका, जतन पलोड़ एवं उर्मिला भास्कर (आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान), परिधि भटनागर (महिला सुरक्षा अभियान का सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार), पार्वती हजूरी एवं भारती मराठा (ग्राम स्तर पर महिला एवं बालिका जागरूकता), नंदनी भट्ट (एनसीसी के माध्यम से नशा मुक्ति एवं बाल विवाह निषेध जागरूकता), गरिमा वरधानी (हजारों बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण), महिला कांस्टेबल कांता सुखवाल (महिला सुरक्षा अभियान का सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार) तथा ममता तेली एवं सुमन सेन (सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिला पीड़ितों की काउंसलिंग एवं सहायता) शामिल रहीं। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों पर संवाद आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिला वॉलंटियर्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं समाज की साझेदारी से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, डीवाईएसपी मुख्यालय बृजेश सिंह, डीवाईएसपी कपासन हरिश भारती ,डीवाईएसपी बेगूं अंजली सिंह, एएचटीयू प्रभारी सुनीता गुर्जर, साइबर थाना प्रभारी मधु कंवर, महिला थाना प्रभारी शीतल गुर्जर सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Badgaon, Udaipur | Jul 8, 2026