रांची के चुटिया थाना में सोशल मीडिया रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। थाना परिसर में दबंग स्टाइल में एंट्री कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की।
मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है, जहां साहिल महतो नामक युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में रील बनाई। वीडियो में वह खुद को दबंग अंदाज में पेश करता नजर आया। रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के निर्देश पर युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने थाना परिसर में उसकी परेड कराकर उसे चेतावनी दी कि पुलिस थाने की गरिमा से खिलवाड़ या सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
बाद में युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। इस दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।
रांची पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया �
Badgaon, Udaipur | Jul 8, 2026