लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा जिले में 6 जगहों पर छापेमारी, एक शराब तस्कर और 14 शराबी गिरफ्तार
उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले में 6 जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं 14 शराबी को गिरफ्तार किया है. रविवार अपराह्न 4 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दिए गए जिसके मुताबिक चानन थाना क्षेत्र के मानपुर से 6 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय साधु मांझी की पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया.5 अन्य जगहों से 14 शराबी गिरफ्तार हुए.