सिकंंदराबाद: सरायघासी गांव में दलित महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरायघासी गांव में दलित महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गांव निवासी दलित महिला काे पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बकरी गुरूवार के दिन आरोपी दबंग के खेत में चराने के दौरान बकरी घुस गई थी। इसी बात से नाराज दबंग ने पीड़िता के साथ खेत में मारपीट कर दी।