बक्सर: अहिरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
Buxar, Buxar | Dec 25, 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई ने भाजपा कार्यालय अहिरौली में सुशासन दिवस मनाया। इस दौरान भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती मनाई। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर लगभग 1 बजे किया गया। इस दौरान एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।