बक्सर: बाबा साहब पर टिप्पणी देश के करोड़ों लोगों के सपनों के खिलाफ: नाथपुर में कांग्रेस विधायक
Buxar, Buxar | Dec 25, 2024 संसद में भाजपा नेता व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल उनके प्रति, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के अरमानों के खिलाफ है। उक्त बातें नाथपुर गांव में कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कही। बुधवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होने कहा कि टिप्पणी को लेकर देशभर में गुस्सा फूट रहा है।