बक्सर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में बसपा ने अंबेडकर चौक पर दिया धरना
Buxar, Buxar | Dec 24, 2024 नगर के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर चौक पर बहुजन समाज पार्टी ने एकदिवसीय धरना मंगलवार को दिन में 2:00 बजे आयोजित किया. बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला।