बक्सर: जिले में मौसम खराब होने से गेहूं की बुवाई प्रभावित, अब तक 47 हजार हेक्टेयर में हुई बुवाई
Buxar, Buxar | Dec 25, 2024 जिले में रवि फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है हालांकि मौसम का साथ नहीं देने से गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। जिला कृषि कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 47 हजार हेक्टेयर में गेंहू की बुवाई हो चुकी है। जिले में 99.32 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य रखा गया है। बुवाई में धीरे धीमी रफ्तार रहने का मुख्य कारण तापमान में अधिकता है।