बक्सर: कम धान अधिप्राप्ति पर डीएम ने राजपुर और इटाढ़ी प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Dec 24, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को 4:00 के लगभग की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सबसे कम राजपुर प्रखंड में धान अधिप्राप्ति की गई है. जिससे परिलक्षित होता है कि हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है.