सुल्तानपुर: कोतवाली नगर क्षेत्र के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का लैपटॉप व 1150 रुपए बरामद
पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जावेद हुसैन उर्फ राहुल, सूरज वर्मा पुत्र भीम कुमार वर्मा निवासी गण बघराजपुर और मो. फुरकान पुत्र मो. इस्लाम निवासी प्यारेपट्टी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक HP लैपटाप तथा 1150 रुपये नगद बरामद हुआ है।