सुल्तानपुर: पैगम्बर मोहम्मद की बेटी की मजार ढहाए जाने को लेकर तुराबखानी में मजलिस का हुआ आयोजन
पैगम्बर मोहम्मद की बेटी की मजार सऊदी अरब के जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में है। जिसको बरसों पहले ढहा दिया गया था। इसी को लेकर बीती रात शहर के तुराबखानी में सपा नेता सिराज हुसैन की ओर से मजलिस का आयोजन किया गया। जिसे दिल्ली से आए मौलाना सै रईस अहमद जारचवी ने संबोधित किया।