सुल्तानपुर: अमहट चौराहे पर बिजली संविदा कर्मी की दुर्घटना में मौत के मामले में टेलर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
मंगलवार रात कोतवाली नगर के अमहट चौराहे पर टेलर ने बाइक सवार बिजली संविदा कर्मी को टक्कर मार दी थी। जिसमें संविदा कर्मी दुर्गेश पुत्र दीनदयाल निवासी सूदापुर कोतवाली देहात की मौत हुई थी। इस मामले में गुरुवार को मृतक के भाई दुर्गेश की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज हुआ है।