सुल्तानपुर: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया
गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता रैली में सैकड़ों की संख्या में केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।