सुल्तानपुर: सिरवारा गांव के युवक ने अज्ञात कारणों से खाया ज़हर,गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर
गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सिरवारा गांव निवासी अफ़रोज़ पुत्र मोहम्मद रफीक ने अज्ञात कारणों से ज़हर खा लिया।आनन-फानन में ग्रामीण व परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां मौजूद डाक्टरों ने उसका प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देख अफ़रोज़ को लखनऊ रेफर कर दिया है।वहीं परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से अफ़रोज़ किसी बात को लेकर काफी परेशान था।