सुल्तानपुर: तानाशाही की ओर जाने वाला है देश: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ये लोकसभा चुनाव बहुत मामूली चुनाव नहीं है। ये पूरे देश की तकदीर का फैसला है। इस देश में लोकत्रांत्रिक संस्थाओ से लेकर के और जो सरकार की संवैधानिक संस्थाए हैं उनकी निष्पक्षता तक प्रभावित हो चुकी हैं। देश तानाशाही की ओर जाने वाला है।