बिजनौर: दरोगा के घर में घुसा 15 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
दौलतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दरोगा के घर में करीब 15 फीट लंबा अजगर घुस आया। घर में विशालकाय अजगर को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अजगर दिखने पर परिजनों ने ग्रामीणों को एकत्र किया और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को गंगा नदी के समीप स्थित प्राकृतिक वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया है।
👉 खबर को आगे शेयर जरूर करें! @Followers @TopFans
#Bijnor #BijnorNews #UPNews #ViralNews #SnakeRescue #ForestDepartment #BreakingNews #Share #Viral
Firozabad, Firozabad | Aug 27, 2026