रक्षाबंधन से पहले लखनऊ में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
लखनऊ में त्योहार से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। बीते दो दिनों में टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 26 सैंपल भरे और 4.62 लाख रुपये का संदिग्ध माल सीज कर दिया। मौके पर सड़ी मिठाइयां और दूषित घोल नष्ट कराया गया ताकि बाजार में मिलावटी सामान न बिके।
दूसरी ओर आगरा में प्रशासनिक सुस्ती के कारण मिलावटखोर बेखौफ हैं। रक्षाबंधन पर मावा और पनीर की मांग बढ़ते ही मिलावट का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन आगरा में जिम्मेदार अधिकारी अब भी खामोश हैं।
इस खबर पर अपनी राय कमेंट में दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
@followers @highlight
#LucknowNews #AgraNews #Rakshabandhan #FoodSafety #UPNews #BreakingNews #Adulteration