फिरोजाबाद: रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक
दुकानदारों के खिले चेहरे
फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है, आज तो सुबह से खाने तक की फुर्सत नहीं मिली।
दुकानदार ने बताया कि प्रशासन की व्यवस्था भी अच्छी रही, महिला पुलिस सहित पुलिस की गश्त लगातार जारी रही। व्यापारी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और कहा कि जन्माष्टमी तक बाजार ऐसे ही गुलजार रहने की उम्मीद है।
#Firozabad #Rakshabandhan #FirozabadMarket