भानपुरा: संधारा में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के संधारा गांव में मधुमक्खी के काटने के बाद उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मृतक हरिसिंह के परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की