तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर गांव कालाकोट में चल रहे वर्षों पुराने विवाद को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने 22 फरवरी को बड़ी बैठक बुलाई है। विवाद गांव की 11 हजार 200 स्क्वायर फीट भूमि को लेकर है। इसमें एक पक्ष यानी भील समाज का कहना है कि इस भूमि पर कई सालों से हमारा कब्जा - है व भूमि हमारी है। जबकि - पंचायत व प्रशासन का कहना है कि भूमि शासकीय है।